उप्र: रक्षाबंधन पर नि:शुल्क बस सफर पर फैसला अगले सप्ताह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में फ्री सफर की सुविधा मिलेगी या नहीं, यह तस्वीर अभी साफ नहीं हुई। पर, परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) अतुल भारती बताते हैं कि रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा का शासन स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। उम्मीद है कि …

लखनऊ, अमृत विचार। इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में फ्री सफर की सुविधा मिलेगी या नहीं, यह तस्वीर अभी साफ नहीं हुई। पर, परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) अतुल भारती बताते हैं कि रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा का शासन स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले सप्ताह मंगलवार तक फैसला आ जाएगा।

पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में सफर करने वाली महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा दी जा रही है। पर, इस बार हालात बदले हुए हैं। लोगों को कोरोना के चलते कम से कम बाहर निकलने के निर्देश दिए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में संक्रमण बढ़ने का भी खतरा रहेगा। फिलहाल इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस बताते हैं कि बसें पूरी तरह से सेनेटाइज हैं और सुरक्षित हैं। ऐसी स्थिति में रक्षाबंधन के दिन बहनों को फ्री सफर की सौगात मिलनी चाहिए।

पिछले साल 11 लाख महिलाओं ने किया था सफर
पिछले साल रक्षाबंधन 15 अगस्त को था। इस दिन करीब 11 से अधिक महिलाओं ने रोडवेज की बस में फ्री में सफर किया था। इनमें सवा लाख महिलाओं ने लखनऊ से बस में सवार हुई थी। फिलहाल इस बार रक्षाबंधन का पर्व तीन अगस्त को मनाया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा