सुल्तानपुर: एक ही रात में दो जगह हुई मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुलतानपुर। जिले की स्वाट टीम व लूटेरों के बीच बुधवार की रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोली चली। पुलिस की गोली से दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और तीसरे को पुलिस ने दबोच लिया। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सोमेन बर्मा ने घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया।

एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि 11 नवंबर को बीएसएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी सूर्यकरन निवासी बारापार बखरी थाना बल्दीराय बैंक आफ बड़ौदा की इसौली बैंक शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर घर जा रहा था। इसी बीच पारा बाजार के बल्दीराय संपर्क मार्ग पर राइस मिल गनापुर के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने रकम लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। इसके बाद से पुलिस को इन शातिर बदमाशों की तलाश चल रही थी। 

बुधवार देर रात स्वाट टीम को सूचना मिली कि लूट करने वाले बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए बल्दीराय पहुंचे हैं। सुचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि तीसरे को पुलिस ने दबोच लिया। फायरिंग में राम नयन सिंह निवासी गणेशपुर, थाना बाबा बाजार, अयोध्या और राजा उर्फ अनूप सिंह निवासी नरहरपुर चौकिया, थाना लंभुआ, सुलतानपुर को गोली लगी है। दोनों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे बदमाश विकास निवासी अढ़नपुर, थाना मुसाफिरखाना, अमेठी को गिरफ्तार किया गया है।

15 (7)

एसपी ने बताया कि इसके पूर्व शातिर बदमाश राम नयन सिंह हरियाणा में भी आपराधिक वारदात को अंजाम दे चुका है। इसके चलते उसे न्यायालय से सजा भी दी जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि हरियाणा में हुई आपराधिक वारदात में भी बदमाश शामिल रहे हैं। वहां पर इन्हें सजा भी हो चुकी है। पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में दो को गोली लगी है। एसपी ने बताया कि साहसिक कार्य के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 


लम्भुआ में भी गोतस्करों से पुलिस की मुठभेड़
बुधवार की रात लम्भुआ में भी पुलिस तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है। बुधवार को थाना लम्भुआ क्षेत्रान्तर्गत एक वीडियो वायरल हुआ था।  जिसमें एक पिकअप में देर रात को गोवंश को ले जाते दिख रहा था। इस मामले में  थाना लम्भुआ में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

16 (7)

संबंधित समाचार