अयोध्या: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बीकापुर, अयोध्या। जिले के तारुन थाना क्षेत्र में बाजार से घर लौट रहे एक युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की है। थाना क्षेत्र के पारागरीबशाह गांव निवासी नंदकुमार ने बताया कि उसके पिता रामकेवल रविवार शाम 5 बजे बाजार की एक फर्नीचर की दुकान पर गए थे।

पैदल लौटते समय रास्ते में रामपुर बाजार पिपरी मार्ग पर बहुत तेजी व लापरवाही से मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घायलावस्था में रामकेवल को सीएचसी तारुन पहुंचाया गया। रामकेवल के नाक और कान से खून निकल रहा था।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर अयोध्या रेफर कर दिया। वहां भी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां पर मंगलवार को इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। थानाअध्यक्ष रतन सिंह ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर अनीश कुमार निवासी बल्लीकृपालपुर दरियावा का पुरवा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार