शाहजहांपुर: जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और सीओ समेत 98 कोरोना पॉजिटिव
शाहजहांपुर,अमृत विचार। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को 98 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जिनमें जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सीओ जलालाबाद भी शामिल हैं। अब तक जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा छह सौ के पार चला गया है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 659 है। …
शाहजहांपुर,अमृत विचार। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को 98 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। जिनमें जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सीओ जलालाबाद भी शामिल हैं। अब तक जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा छह सौ के पार चला गया है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 659 है। एक्टिव मरीजों की संख्या 349 बताई जा रही है और दो लोगों की मौत हो चुकी है।
इससे पहले सीओ जलालाबाद के गनर की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद जांच के लिए सीओ का सैंपल भी भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पाॅजिटिव आने पर सीओ कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों में कोरोना को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की भी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है। जलालाबाद में एक लेखपाल की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है।
जलालाबाद में कुल सात लोग कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। निगोही में चार दिन पहले दिल्ली से लौटकर आए एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। शहर की ओसीएफ डबल स्टोरी में 13, ओसीएफ अस्पताल में एक, साउथ सिटी, छोटा चैक, अजीजगंज, तारीनगाड़ीपुरा, जलालनगर, हथौड़ा बुजुर्ग, बंगश, लालातेली बजरिया में एक-एक पाॅजिटिव पाए गए है।आनंदपुरम में दो, आवास विकास में तीन, चैक में एक बैंक कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली है।
कोरोना मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाएं रखें और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। हालांकि तमाम लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
