बरेली: डेंगू के मामले 400 के पार, अब स्कूलों में चलेगा लार्वा सर्च अभियान

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

जिले में अब तक 21 हजार से अधिक घरों में मिल चुका है जानलेवा डेंगू का लार्वा

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू के प्रकोप लगातार जारी है। अब तक 400 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं और तीन मरीजों की मौत भी हो गई है। लगातार बढ़ रहे प्रकोप के चलते स्वास्थ्य अफसरों में भी खलबली मची हुई है। जिले में लार्वा खोजी अभियान भी चल रहा है जिन इलाकों में लार्वा मिला है वहां विभागीय टीमें निरोधात्मक कार्रवाई भी कर रहीं हैं। इसी क्रम में अब शहर के सरकारी और निजी स्कूलों में भी लार्वा खोजी अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने टीमों को निर्देशित कर दिया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: पासपोर्ट ऑफिस का सर्वर घंटों रहा डाउन, लोगों ने किया हंगामा

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार अब तक जिले में 21 हजार से अधिक घरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका है। इसकाे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में भी लार्वा खोजी अभियान चलाने की कवायद शुरू कर दी है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि गाइडलाइन के अनुपालन में अब सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में भी डोमेस्टिक ब्रीडिग चेकर्स ( डीबीसी ) की टीमों को लार्वा खोजी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिन स्कूलों में लार्वा मिलेगा वहां के प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि गाइडलाइन के अनुपालन में अब सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में भी डोमेस्टिक ब्रीडिग चेकर्स ( डीबीसी ) की टीमों को लार्वा खोजी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिन स्कूलों में लार्वा मिलेगा वहां के प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: पहले की अश्लील हरकत फिर गला घोटने का किया प्रयास, ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वरदात : पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद एक युवक ने की सुसाइड
'वैश्विक बाज़ार में सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता बनेगा भारत' गुजरात में सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी
औद्योगिक विकास में यूपी की छलांग : योगी सरकार ने 9 साल में लगाए 17 हजार से अधिक कारखाने, 16 लाख से अधिक को मिला रोजगार
लाल आतंक पर बड़ा प्रहार: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सात नक्सलियों का आत्मसमर्पण, एके-47 राइफल सौंपा
बंगाल चुनाव के बीच लिएंडर पेस की भाजपा में एंट्री : रिजिजू की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता, कहा- यह पर्ची मेरे ऊपर बड़ी जिम्मेदारी