रामपुर: युवती ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू युवक से रचाई शादी, पूर्व पति ने चाकू से किया हमला
विवाहिता को बचने आई सास और जेठानी पर किए वार
शाहबाद के भुड़ासी में हुई घटना के बाद मौके पर जानकारी लेती पुलिस(फोटो)
रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। धर्म परिवर्तन करके हिन्दू युवक से शादी करना महिला को भारी पड़ गया। महिला के पूर्व पति ने दिनदहाड़े चाकू लेकर पूर्व पत्नी के घर में घुस गया। उस पर चाकू से हमला कर दिया। अपने आपको बचाते हुए युवती के हाथ जख्मी हो गए।
साथ ही उसे बचने के फेर में उसकी सास और जेठानी भी जख्मी हो गईं। चीख-पुकार सुन आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद आरोपी आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना पर सीओ अतुल पाण्डेय और कोतवाल अजय मिश्रा मय फ़ोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़ासी का है। गांव निवासी नजरुम का विवाह का विवाह जनपद मुरादाबाद क्षेत्र के गांव मसैबी निवासी नूरआलम के साथ हुआ था। बताया जाता है कि युवती इस विवाह से खुश नहीं थी। विवाह के आठ दिन बीतने पर युवती अपने मायके आ गई। जहां युवती ने युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी युवक कृष्णपाल से विवाह कर लिया।
साथ ही अपना नाम नजरूम से बदलकर नेहा कर लिया। इस विवाह से नाराज नूर आलम गुरुवार को चाकू लेकर पूर्व पत्नी के नेहा के घर में घुस आया। उस पर हमला बोल दिया। अपनी गर्दन बचाने के लिए नेहा ने अपने हाथों से उसके चाकू के वार को रोका,जिसमें उसके दोनों हाथ जख्मी हो गए। साथ ही उसे बचाने आई सास नारायणी देवी और जेठानी मनोरमा भी हमले में जख्मी हो गईं। नेहा का आरोप है कि हमला करने आए नूरआलम के साथ उसके पिता और मायके के अन्य लोग भी थे।
गांव आने के महीने भर बाद ही हुआ हमला
शादी के बाद डर के मारे दंपति ने गांव छोड़ दिया था। वह दोनों हरिद्वार जाकर बस गए। कृष्णपल नौकरी करने लगा। कुछ दिनों बाद दंपति को लगा कि अब गांव में सब कुछ ठीक हो गया होगा। ऐसा सोचकर वह दोनों 22 अक्टूबर को गांव वापस आ गए, लेकिन उनके आने के महीने भर बाद ही नेहा पर जानलेवा हमला हो गया।
दूसरे समुदाय में शादी से नाराज थे नेहा के पिता और पूर्व पति
नेहा कुमारी ने इस बारे में जानकारे देते हुए बताया कि उसके पिता इदरीश अंसारी ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसका निकाह नूर आलम से किया था, लेकिन विवाह से नाखुश होने के चलते वह आठ दिन बाद अपने मायके आ गई। धर्म परिवर्तन कर नजरुम बन गई। इसके बाद हिन्दू रीति-रिवाज के साथ गांव के ही कृष्णपल से विवाह कर लिया। उसने बताया कि इस विवाह से पूर्व पति और पिता नाराज थे। नाराजगी के चलते ही उन्होंने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
मामला दो समुदाय का होने के चलते गांव में तनाव का माहौल
मामला दो समुदाय का होने के चलते गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जिसको लेकर गांव में फ़ोर्स तैनात कर दी गई है। बताते चलें कि नेहा उर्फ़ नजरूम का जेठ राकेश गांव का मौजूदा प्रधान है, साथ ही भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता भी है। घटना को लेकर हिन्दू संगठनों पर रोष व्यापत है।
कैमरे में कैद हुआ हमले का वीडियो
जब आरोपी से चाकू से नेहा पर हमला कर रहा था। इस दौरान किसी ने वारदात को कैमरे में कैद कर लिया। उसे वायरल कर दिया। इस बीच भीड़ इकट्ठा होने लगी तो आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।
आठ दिन बीतने पर ही युवती पहले पति को छोड़कर प्रेमी के पास आ गई थी। यहां आकार उसे प्रेमी से शादी भी कर ली। इसी बात से नाराज पूर्व पति चाकू लेकर घर में घुस आया। मामले की तहरीर मिली है, इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी---अजय कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर शाहबाद ।
