आज अलीगढ़ और फिरोजाबाद जाएंगे सीएम योगी, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैलीकॉप्टर से सीधे नुमाइश मैदान स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ और फिरोजाबाद के दौरे पर रहेंगे। जहां वो कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन को भी सम्बोधित करेंगे। सीएम योगी लखनऊ से अलीगढ़ राजकीय हैलीकॉप्टर से सीधे नुमाइश मैदान स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शहर की सफाई व्यवस्था के लिए 10.75 करोड़ रुपये की मशीनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके आलावा फिरोजाबाद में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। बताते चलें कि सीएम योगी आदित्यनाथ आगामी निकाय चुनावों के लिए अपनी सभा में प्रब्बूद्धजनों से सीधे संवाद लगातार कर रहे हैं।  

संबंधित समाचार