अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता की निगरानी स्वयं करें अधिकारी : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । सभी अस्पतालों में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम 24 घंटे मुस्तैद रहे। ताकि वायरल, डेंगू, चिकनगुनिया समेत दूसरे बुखार से ग्रस्त मरीजों को तुरंत समुचित उपचार मिले।ओपीडी व भर्ती रोगियों को अस्पताल से ही दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। अधिकारी समय-समय पर मुख्य दवा स्टोर में स्टॉक चेक करें।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश भर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि मरीजों को दवाएं उपलब्ध हों इसके लिए चिकित्सालय में पर्याप्त एंटीबायोटिक व बुखार के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के इंतजाम करें। पाठक ने कहा हार्ट, शुगर व ब्लड प्रेशर की दवाओं का स्टॉक जुटा लें। इमरजेंसी में दवाओं की कमी न होने दें। उप मुख्यमंत्री ने कहा, मरीजों को कम से कम 15 दिन या इससे अधिक दिनों की दवाएं उपलब्ध कराएं। ताकि मरीजों को जल्दी-जल्दी अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़े।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कोई कमी नहीं है। उप्र मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन सभी अस्पतालों को जरूरत के हिसाब से दवाएं मुहैया करा रहा है। वहीं, कारपोरेशन को अस्पताल की जरूरत के हिसाब से चार से छह माह का स्टाक की दवाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव