राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आईं बरेली, अधिकारियों से बात कर हुईं रवाना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ से नोएडा जाते समय उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का हेलीकॉप्टर ईंधन भरवाने के लिए पुलिस लाइन पहुंचा। इस दौरान राज्यपाल आंनदी बेन पटेल ने उच्च अधिकारी से मुलाकात की। वहीं ईंधन की आपूर्ति के बाद वह ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गईं।

ये भी पढ़ें- बरेली: ट्रेन से कटकर छात्र की मौत, स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था, पुलिस जांच में जुटी

बता दें शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ से उड़ान भरकर ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में जा रही थीं। तभी वह पुलिस लाइन के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर में ईंधन भरवाने के लिए उतरीं। इस दौरान उन्होंने आला अफसरों से मुलाकात भी की। वहीं ईंधन भरवाने के बाद वह रवाना हो गईं। बता दें दोपहर को नोएडा से लौटते समय एक बार फिर पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर ईंधन के लिए पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: निधि खर्च करने में कैंट विधायक फिसड्डी, वनमंत्री सबसे आगे

संबंधित समाचार