अमेठी में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई: सड़क हादसे की जांच के नाम पर रिश्वत लेते SI गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

सिंहपुर, अमेठी, अमृत विचार l जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने इन्हौना थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर  राजेश पाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि सड़क हादसे की विवेचना के नाम पर पीड़ित से रिश्वत की मांग की जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि मामले की जांच आगे बढ़ाने के बदले पैसे मांगे जा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और ढाबे पर पैसे लेते समय SI राजेश पाल को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एंटी करप्शन टीम ने जामो थाना पर पूछताछ कर रही है

कार्रवाई के बाद टीम उप निरीक्षक को अपने साथ ले गई। फिलहाल पूरे प्रकरण को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। वहीं, पुलिस विभाग के अधिकारी भी इस मामले में सतर्कता बरतते नजर आ रहे हैं।

थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने इतना ही बताया कि एंटी करप्शन टीम ने उप निरीक्षक को हिरासत में लिया है। पैसे लेने के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही आगे की विभागीय या कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में एंटी करप्शन टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

संबंधित समाचार