बनबसा: नेपाल से लापता किशोर को किया बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमृत विचार। पुलिस ने पड़ोसी देश नेपाल से गुमशुदा 17 वर्षीय किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोरवय अर्ध विक्षिप्त हालत में बनबसा क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में परेशान घूम रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त बालक को बनबसा बाजार से बरामद किया गया।

पूछताछ में वह अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था और मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था । बार-बार पूछताछ में उसके द्वारा महेंद्रनगर, नेपाल  का नाम लिया जा रहा था। जिस पर बनबसा पुलिस द्वारा तत्काल सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से नेपाल स्थित नेपाल पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर उक्त बालक का फोटोग्राफ स्थानीय व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों व नेपाल की अन्य सुरक्षा एजेंसियों को प्रेषित किया गया।

काफी प्रयासों के बाद उसकी पहचान विपिन जोशी पुत्र मोहन देव जोशी, निवासी लालपुर, महेंद्रनगर, नेपाल के रूप में हुई। पता चला कि वह 23 नवंबर से घर से गुम हो गया था। वह कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। बाद में पुलिस ने गुमशुदा के परिजनों से संपर्क कर उन्हें बनबसा बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया।