Kanpur: प्रदूषण की चपेट में गली और मोहल्ले, धुएं से बीमार हो रहा पर्यावरण, खांसी, स्किन की समस्या से जूझ रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में खराब हो रहा प्रदूषण।

कानपुर में प्रदूषण की चपेट में हर गली और मोहल्ले है। घरों के बाहर निकलने वाले लोग बीमारी की चपेट में आ रहे है। इसमें किसी को खांसी तो कोई स्किन समस्या से जूझ रहा है।

कानपुर, अमृत विचार। औद्योगिक नगरी में गली और मोहल्ले प्रदूषणक चपेट में हैं। घरों में बीमारी के खतरे के साथ दूषित हवाओं की दस्तक हो रही है। खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों पर प्रदूषण का जहर घुल रहा है तो वहीं सांस के जरिए शरीर में प्रवेश कर यह प्रदूषण सेहत के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। गुरुवार को कई गलियों में, बाजारों में प्रदूषण के कारण धुंध का नजारा रहा। बिना मास्क के घूम रहे लोगों के लिए यह बड़ी समस्या हो सकती है।

शहर लगातार प्रदूषण से तंग है। महानगर की गलियों से लेकर हाइवे तक की सड़कों पर खूब धूल उड़ रही है। अनफिट वाहन काले धुएं से हवा में अशुद्धियां घोलकर जहरीली बना रहे हैं। बीमार होते पर्यावरण में खुलकर सांस लेने वाला हर व्यक्ति खतरे के साथ जी रहा है। बावजूद इसके केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 176 एक्यूआई के साथ हवा को संतुलित बताया जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक अनफिट वाहनों को लेकर सुधार नहीं किया जाता है तो प्रदूषण को रोक पाना आसान नहीं होगा। वहीं सड़कों की धूल के उड़ने को बंद नहीं किया तो यह बढ़ता जाएगा। चिकित्सकों का कहना है कि लोगों को प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए सावधान रहना चाहिए। खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। बाहर से फल सब्जियां लाने के बाद उसे अच्छे से धोएं, जिससे उसमें चिमके दूषित कण साफ हो सकें।

संबंधित समाचार