शेर के फोटो पर तीर चलाकर तीस मार खां नहीं बनना चाहिए : नकवी

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

हमें समाज के अंदर एक ऐसी छवि बनानी चाहिए जिससे समाज के सभी वर्ग विश्वास और सम्मान का एहसास कर सकें

कोसी पुल पर पूर्व केंद्रीयमंत्री का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता

रामपुर, अमृत विचार। आवास पर कार्यर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता नकवी ने कहा कि यह व्यक्ति की नहीं, विचारों की लड़ाई है। समाज के सभी वर्गों में विकास और विश्वास हमारी प्राथमिकता थी और रहेगी। कहा कि हमें समाज के सभी वर्गों की सुरक्षा, समृद्धि और सम्मान के संकल्प के साथ काम करना है। हमें शेर के फोटो पर तीर चलाकर तीस मार खां नहीं बनना चाहिए। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शाम को रामपुर पहुंचे। प्रवेश के वक्त कोसी पुल पर नकवी का फूल मालाओं के द्वारा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उसके बाद  नकवी ने शंकरपुर स्थित अपने आवास पर पार्टी के प्रमुख लोगों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। चुनाव की तैयारियों के संबंध में चर्चा की। हमें समाज के अंदर एक ऐसी छवि बनानी चाहिए जिससे समाज के सभी वर्ग विश्वास और सम्मान का एहसास कर सकें। भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों के सम्मान सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है।

हमें इसी जुनून और जज्बे को आगे बढ़ाना है। और एक एक व्यक्ति को जोड़कर भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहरानी है। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में समावेशी विकास, सर्व स्पर्शी सशक्तिकरण के सिद्धांत के साथ कार्य कर रही है और भाजपा ने समाज के हर तबके में विकास और विश्वास पैदा किया है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर समन्वय बनाकर भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने  के लिए कार्य करेंगे। 

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पूरी मजबूती के साथ पार्टी की सफलता के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, प्रमोद जोहरी, ज्वाला प्रसाद गंगवार, हंस राज पप्पू, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, महेश मौर्या, टेकचंद गंगवार,राजीव मांगलिक,प्रदीप गुप्ता, कृष्ण अवतार लोधी, महा सिंह राजपूत, आलोक जोहरी, पियूष सक्सेना,खलील अहमद ,रियासत ,अजय सैनी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- संभल: 44 साल के राजनीतिक सफर में मजबूती से डटे रहे बिजेंद्र पाल सिंह

संबंधित समाचार