बुलंदशहर: राशिद बनकर श्रद्धा हत्याकांड को सही ठहराने वाला आरोपी निकला विकास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से पुलिस ने राशिद बनकर श्रद्धा हत्याकांड को सही ठहराने का वीडियो वायरल करने वाले आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विष्णु कुमार ने आज यहां बताया कि सोशल मीडिया के जरिए दो दिन पूर्व दिल्ली से शूट किया एक वीडियो संज्ञान में आया था जिसमें एक व्यक्ति खुद को राशिद बताकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था।

यह भी पढ़ें:-श्रद्धा हत्याकांड: आफताब का आठ घंटे लंबा चला था पॉलीग्राफ परीक्षण, पूछे गए थे ये सवाल...

इस संबंध में थाना सिकंदराबाद पुलिस को उसे ट्रेस करने के लिए लगाया गया था इसी के तहत काफी छानबीन के बाद आज आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति पर बुलंदशहर गौतम बुध नगर में चोरी अवैध असला से संबंधित पांच मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत आरोपी व्यक्ति को जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार