बरेली: जिले में होगा आयुर्वेद का विस्तार, बनेंगे तीन नए अस्पताल
आयुष विभाग के आदेश पर क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से की गई कवायद
बरेली, अमृत विचार। जिले में अब अन्य चिकित्सा पद्धतियों के साथ ही आयुर्वेद का भी विस्तार होने जा रहा है। जिसके लिए आयुष मिशन योजना के तहत आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए जिले के तीन क्षेत्रों में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जमीनें भी चयनित कर ली गई हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा आरंभ, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. सुरेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को तीन पत्र भेजे हैं, जिसमें कहा है कि फरीदपुर तहसील के रजऊ परसपुर में प्रस्तावित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय को बनवाने को 0.3620 हेक्टेयर में से 0.063 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव पारित हुआ है, इस भूमि को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रजऊ के नाम दर्ज कराने की मांग की। इसी तरह भुता क्षेत्र के ग्राम सभा बेबल बरकतपुर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय और कैंट क्षेत्र के कांधरपुर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के लिए जमीनें चयनित कर ली गई हैं। जल्द ही अस्पताल के लिए भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
ग्राम प्रधान करें सर्वे, कार्यालय को दें प्रस्ताव
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में तीन आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के भवन निर्माण का प्रस्ताव प्रशासन के समक्ष रखा गया है, वहीं भूमि चयनित हो गई है। इसके अतिरिक्त जिन ग्राम पंचायतों में चिकित्सालयों की जरूरत है वहां के ग्राम प्रधान सर्वे कर क्षेत्रीय कार्यालय में प्रस्ताव बनाकर दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: 300 बेड अस्पताल में शुरू हुईं तीन नए विभागों की ओपीडी
