बरेली: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा आरंभ, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

गंगानगर कॉलोनी में कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन

बरेली, अमृत विचार  गंगानगर विकास समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। इससे पहले गंगा नगर कॉलोनी में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया।

 ये भी पढ़ें- बरेली: निकाय चुनाव में 172 आरओ-एआरओ संभालेंगे जिम्मेदारी

पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे कलश यात्रा गंगा नगर कॉलोनी पार्क स्थल से शुरू हुई जो पूरे मोहल्ले में घूमी। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। सबसे आगे महिला एवं पुरुष पीले वस्त्र पहनकर सिर पर कलश धारण कर चल रहे थे। उनके साथ वृंदावन से पधारे कथावाचक स्वामी राघव ऋषि महाराज थे। इस दौरान लोग भजन-कीर्तन भी कर रहे थे।

इस मौके पर समिति के संरक्षक अशोक कुमार सिंह व अध्यक्ष सूरजपाल शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन कथा का वाचन अपराह्न 3:00 से सायं 7:30 बजे तक होगा। दो दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ भंडारा होगा। राजेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र कुमार तिवारी, आरके सक्सेना, अर्पित पाठक, अनिल कुमार सिंह, मनोज सिंह, मनोज मिश्रा, राघव राम मिश्रा, विपिन कुमार शर्मा, विपिन सहित कॉलोनी के तमाम लोग मौजूद रहे।

 ये भी पढ़ें- बरेली: आचार संहिता से पहले निगम के नए भवन के निर्माण को पूर्ण करने की जद्दोजहद

संबंधित समाचार