Shravasti News : तिरंगे संग सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा भिनगा, देखें Video

Amrit Vichar Network
On

मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने नई बाजार और पुरानी बाजार होते हुए निकाली यात्रा

श्रावस्ती के भिनगा में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय से तिरंगा यात्रा निकाली। नई बाजार और पुरानी बाजार होते हुए यात्रा सदर तहसील पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

श्रावस्ती, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली।

2

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले अधिवक्ताओं ने भिनगा की नई बाजार और पुरानी बाजार से होते हुए सदर तहसील तक यात्रा निकाली। यहां यात्रा का समापन हुआ।

‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के लगे नारे

तिरंगा यात्रा के दौरान अधिवक्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष किए। देशभक्ति के नारों से भिनगा का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश भी दिया।

बड़ी संख्या में अधिवक्ता हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में सतीश मौर्य, वीरेश मिश्र, अरविंद तिवारी, अरविंद मिश्रा, अविनाश त्रिपाठी, रविंद्र शुक्ला, कौशलेन्द्र विक्रम यादव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।

संबंधित समाचार