बरेली: एमए पाठ्यक्रम की एक और मेरिट जारी, एमएससी रसायन विज्ञान की सभी 22 सीटें हुईं फुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वनस्पति विज्ञान में अभी भी 11 सीटें रिक्त, एक और मेरिट होगी जारी

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने एमए पाठ्यक्रमों की एक और मेरिट जारी की है। मेरिट में शामिल छात्र शनिवार तक प्रवेश ले सकेंगे। इसके अलावा कॉलेज की रसायन विज्ञान की सभी 22 सीटें फुल हो गई हैं, लेकिन एमएससी वनस्पति विज्ञान की 11 सीटें अभी भी रिक्त हैं, इसको लेकर कॉलेज प्रशासन परेशान है। जल्द ही रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए एक और मेरिट जारी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- बरेली: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा आरंभ, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

मुख्य प्रवेश नियंत्रक डा. एके सिंह ने बताया कि एमए इतिहास की चौथी मेरिट का इंडेक्स ओबीसी 115.333 से 114.833, एससी महिला 106.083 से 104.617, एमए राजनीति शास्त्र की चौथी मेरिट का इंडेक्स सामान्य महिला 115.333 से 112.633, ईडब्ल्यूएस 101.417 से 99.417, एमए समाजशास्त्र का ओबीसी 105.167 से 103.249, एससी महिला 100.423 से 98.083, एमए अंग्रेजी का ओबीसी 108.062 से 104.167 एससी सभी, नान स्ट्रीम ओपन 54.650, नान स्ट्रीम ओबीसी 34.000 और एमए हिंदी की तृतीय मेरिट का इंडेक्स सामान्य महिला 115.056 से 107.654, ओबीसी 104.833 से 101.917, ओबीसी महिला 99.472 से 95.743, एससी 102.417 से 99.083, एससी महिला 95.583 से 92.000 रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: 300 बेड अस्पताल में शुरू हुईं तीन नए विभागों की ओपीडी

संबंधित समाचार