आगरा: भाई ने सगी बहन को मारी गोली, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा के शाहगंज में एक युवक ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी में युवक की भाभी भी घायल हो गयीं। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मौके से फरार हुए युवक की तलाश के लिए टीमें लगा दी गयीं हैं।अंतर विद्यालयी

आगरा के शाहगंज बाजार में आज दिनदहाड़े एक युवक ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला दोनों के बीच प्रॉपर्टी विवाद का बताया जा रहा है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार शाहगंज निवासी ललित उर्फ निक्कू चौधरी का अपनी बहन 25 वर्षीय पूनम चौधरी और युवक की भाभी नीलू से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पूनम के परिवार में उनके माता- पिता की दो वर्ष पूर्व ही मृत्यु हो चुकी थी। 15 वर्ष पूर्व पूनम के बड़े भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

जिसके पश्चात परिवार में पूनम, निक्कू, बड़ी बहन दीपा और रूपेश की विधवा नीलू ही बचे थे। पूनम और उसकी भाभी निक्कू से प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रहे थे। जिसके चलते उनका काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते आज शनिवार को जब नीलू और पूनम एक दुकान में ताला लगा रहे थे। उसी दौरान निक्कू वहां आ गया और उसने उन दोनों पर गोलियां चला दी।

इस दौरान पूनम के सिर पर गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि नीलू के हाथ पर गोली लगने से वो घायल हो गयीं। इस मामले की सूचना पर आला अधिकारीयों के साथ पहुंची पुलिस टीम ने पूनम के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। इस गोलीबारी में घायल हुई पूनम की भाभी को इलाज के लिए भेजा गया है। मौके से फरार हुए निक्कू की तलाश में टीमें लगाई गयी हैं।

संबंधित समाचार