लोकतंत्र भाजपा के छल कपट से नहीं चलेगा: राहुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर छल कपट की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश का लोकतंत्र संविधान के दायरे में चलेगा और भाजपा इस संबंध में अपने षड्यंत्र में कामयाब नहीं होगी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “भारत का लोकतंत्र संविधान के …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर छल कपट की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश का लोकतंत्र संविधान के दायरे में चलेगा और भाजपा इस संबंध में अपने षड्यंत्र में कामयाब नहीं होगी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज़ से चलेगा। भाजपा के छल-कपट के षड्यंत्र को नकारकर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।”

इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि राज्यपाल संविधान का रखवाला होता है और केंद्र सरकार तथा न्यायालय उन्हें संविधान के दायरे में काम करने के लिए पूछ सकता है और राज्य में संविधान के पालन को लेकर भी उनसे जानकारी ले सकते है। उन्होंने कहा कि संविधान में राज्यपाल को बहुत सीमित शक्तियां प्रदान की गई है और वह लोकतंत्र की रक्षा में एक आभूषण की तरह है।

संबंधित समाचार