चित्रकूट : केंद्र सरकार महुआ आधारित उद्योगों को देगी संरक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वरिष्ठ वैज्ञानिक की अगुवाई में टीम ने किया मानिकपुर क्षेत्र का दौरा 

अमृत विचार, चित्रकूट। केंद्र सरकार महुआ आधारित उद्योगों को संरक्षण देगी। इस मंशा को लेकर केंद्र सरकार की वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. कुमुद दुबे ने टीम के साथ मानिकपुर क्षेत्र का सर्वेक्षण किया। 

डा. दुबे ने बताया कि सरकार महुआ के संरक्षण के लिए कई परियोजनाएं चला रही है। डॉ. कुमुद दुबे ने महुआ की उपयोगिता, इसके विषम परिस्थिति में जीवित रहने की क्षमता पर प्रकाश डाला।

इस दौरान उनके साथ शोधकर्ता वन अनुसंधान केंद्र प्रयागराज आशीष कुमार यादव और राहुल कुमार तथा उप निदेशक रानीपुर टाइगर रिजर्व आरके दीक्षित भी रहे। टीम ने मारकुंडी रेंज,  मानिकपुर रेंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गांववालों के साथ चर्चा कर इसे दैनिक आय का स्रोत बताया गया।

उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा महुआ संरक्षण और संवर्धन के लिए परियोजना भी चलाई जा रही हैं। डा. दुबे ने बताया कि सर्वेक्षण के परिणाम के आधार पर बुंदेलखंड में महुआ व  महुआ आधारित उद्योगों को केंद्र सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा।