सीएम योगी ने गोरखपुर में बाढ़ के हालात का लिया जायज़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण जलमग्न क्षेत्रों की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने ललित नारायण मिश्र रेलवे हाॅस्पिटल तथा एम्स गोरखपुर में कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिये एल-2 के चिकित्सालय बनाये जाने की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण जलमग्न क्षेत्रों की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने ललित नारायण मिश्र रेलवे हाॅस्पिटल तथा एम्स गोरखपुर में कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिये एल-2 के चिकित्सालय बनाये जाने की तैयारियों का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने बढ़ते हुए जलस्तर के निरीक्षण के बाद बाढ़ सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सभी बंधे को सुरक्षित रखने के लिये तटबंधों की निरन्तर निगरानी के निर्देश दिये। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये।

बाद में मुख्यमंत्री ने ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय तथा एम्स का निरीक्षण किया और कहा कि कोविड संक्रमण के मद्देनजर शीघ्र ही वहां एल-2 चिकित्सालय बनाने का कार्य पूर्ण कर मरीजों का इलाज शुरू किया जाये। उन्हें बताया गया कि एम्स में प्रथम चरण में 50 बेड का तथा द्वितीय चरण में भी 50 बेड का कोरोना मरीजों के लिए वार्ड बनाया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त जयन्त नार्लिकर, जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पाण्डियन समेत पुलिस, रेलवे, बाढ़, सिंचाई एवं एम्स के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार