लखनऊ : रैन बसेरे में गंदगी मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। शीत लहर को देखते हुए जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने शनिवार को शहर के चकबस्त स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। रैन बसेरे में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संचालकों को साफ-सफाई के साथ रैन बसेरे में बाल्टी और डस्टबिन की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि रैने बसेरे में कोई भी अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संचालकों से कहा कि सड़क पर सोने वाले लोगों को रात में ही रैन बसेरों में पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि रैन बसेरों में कंबलों की कमी होने पर अपर नगर मजिस्ट्रेट से सम्पर्क कर कंबल प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था को रैन बसेरे में पुरानी गंदी चादर, तकिया व रजाई बदलवाने को कहा। इसके अलावा सभी रैन बसेरों में रात के समय आश्रित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

संबंधित समाचार