आज अयोध्या और गोरखपुर जाएंगे सीएम योगी, कई योजनाओं का देंगे उपहार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या और गोरखपुर का दौरा करेंगे। जहां वो कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके आलावा सीएम योगी प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन को भी सम्बोधित करेंगे। आज अयोध्या में सीएम योगी 41वें रामायण मेले का उद्घाटन करेंगे। इस मेले में कई बड़े कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। यहाँ सीएम योगी जिले की विकास सम्बन्धी योजनाओं पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। जिसके बाद वो गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। 

गोरखपुर में सीएम योगी जल निकासी समेत कई करोड़ की योजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। यहाँ सीएम अधिकारीयों से अभी तक किये गए विकास कार्यों को लेकर मंत्रणा करेंगे। साथ ही कई प्रबुद्धजनों से संवाद भी करेंगे।  

संबंधित समाचार