बहराइच: नव सृजित नगर पंचायत में आवास के लिए सर्वे शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। शासन की ओर से हाल ही में रूपईडीहा को नगर पंचायत बनाया गया है। इससे नगर में निवास करने वाले लोगों का सर्वे कार्य कर्मचारियों ने शुरू कर दिया है। नगर पंचायत में निवास करने वाले 120 लोगों के कागजात जमा कराये गए।

भारत नेपाल सीमा पर बसे रूपईडीहा कस्बे को प्रदेश सरकार ने नगर पंचायत बनाया है। नगर पंचायत बनने के साथ ही कस्बे के लोगों को आवास की योजना से अच्छादित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शनिवार को रुपईडीहा नगर में रामजानकी मंदिर के पास रामजानकी वार्ड नंबर 10 में लगभग 120 पात्र लोगों का आवास के लिए कागजात जमा किए गए। जिसमें पात्र लोगों से आधार कार्ड, बैंक पासबुक जमा करके उन लोगों को रसीद दी गई। साथ ही लोगों के फोटो खींच कर फाइल बनाई गई। कर्मियों ने बताया कि अगर आप पात्र हैं तो आपको सरकार द्वारा आवास जरूर दिया जाएगा। मालूम हो कि भाजपा के सक्रिय सदस्य एवं नगर अध्यक्ष रतन अग्रवाल के प्रयास से सभी पात्र लोगों के फार्म भरे गए। इससे कस्बे के लोगों में खुशी है।

संबंधित समाचार