सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन
अयोध्या, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अब से कुछ देर पहले अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या पहुँच गए हैं। जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने रामलला के भी दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। बताते चलें कि सीएम योगी आज यहाँ रामायण मेले का उद्घाटन करेंगे। अपने कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों पर अधिकारीयों के साथ समीक्षा करेंगें। अपने दौरे में सीएम मंदिर निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। सीएम प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन में भी हिस्सा लेंगे।
