अयोध्या: सीएम योगी ने किया रामलला का दर्शन, विकासकार्यों की कर रहे समीक्षा     

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी पहुंच माथा टेका। इसके बाद वह रामलला दरबार पहुंचे। दर्शन-पूजन करने के बाद मन्दिर निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा बनवाई जा रही मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां से वह सीधे आयुक्त सभागार पहुंचे,जहाँ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। डेढ़ बजे के करीब प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने के लिए जीआईसी पहुंचेंगे। इसके बाद दूसरी पहर में अयोध्या रामकथा पार्क में रामायण मेले का उदघाटन करेंगे।

संबंधित समाचार