श्रीलंकाई सरकार का बड़ा बयान, कहा- हवाई यात्रा के जरिए सोना तस्करी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका सरकार ने सीमा शुल्क विभाग को कुछ हवाई यात्रियों के जरिए देश में बड़े पैमाने पर होने वाली सोने की तस्करी रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि किसी को भी आयात और निर्यात महानियंत्रक की अनुमति के बिना 22 कैरेट से अधिक के सोने के आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी। 

वित्त राज्य मंत्री रंजीत सियाम्बलपितिया ने शनिवार को एक बयान में कहा, “सरकार ने उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है जो अवैध व्यापार करने के उद्देश्य से, हवाई यात्रा के दौरान अनावश्यक मात्रा में सोने के आभूषण पहनते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए किसी को भी 22 कैरेट से ज्यादा का सोना पहनने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

ये भी पढ़ें:- Pakistan: पीटीआई सांसद आजम स्वाति ने लिया पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों से पंगा, गिरफ्तार

संबंधित समाचार