मैनपुरी उपचुनाव: आबकारी मंत्री ने जसवंतनगर में की जन सभा, कहा- सपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, जसवंतनगर। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के सिलसिले में पहुंचे प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा है कि पिछली सपा सरकार ने अपराधियों को बढ़ावा देने का कार्य किया था। उनके समय में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी, गुंडे माफियाओं का राज था। 

यहां रामलीला तिराहा पर उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सालों बाद भाजपा सरकार प्रदेश में कानून का राज वापस लाई है। प्रदेश सरकार  जो योजनाएं चला रही है उनका लाभ पात्रों को मिल रहा है। पिछली सपा सरकार में प्रदेश की 24 करोड़ जनता को लाभ नहीं मिलता था। कुछ ही लोगों के लिए उत्थान किया गया था। उस समय प्रदेश में दंगों का माहौल था।

2017 से योगी सरकार जब से आई है तभी से कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार बनाने में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है इसी प्रकार व्यापारी वर्ग मैनपुरी का भी इतिहास बदल दे। उन्होंने लोकसभा मैनपुरी के भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें:-इटावा: चोरी करने वाले अभियुक्त और जानकारी देते एसएसपी जयप्रकाश सिंह

संबंधित समाचार