मुंबई में बनेगा असम भवन, मुख्यमंत्री शिंदे ने किया ऐलान, राउत ने साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के अनुरोध पर नवी मुंबई में असम भवन के निर्माण को अनुमति दे दी है। गुवाहाटी में शर्मा के साथ बैठक के बाद शिंदे ने कहा कि इसी तरह एक महाराष्ट्र भवन असम में भी बनेगा।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में पुल हादसा: रेल की पटरी पर गिरे 20 लोग, आठ की हालत गंभीर

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने हालांकि कहा कि असम भवन पहले से नवी मुंबई में स्थित है, हर राज्य यहां भूमि चाहता है पर महाराष्ट्र के लिए अन्य राज्यों में जगह नहीं है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शर्मा के बीच रविवार की बैठक गुवाहाटी स्थित उसी होटल में हुई, जहां उद्घव ठाकरे की नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के पतन के पहले शिंदे शिवसेना के अन्य बागी विधायकों के साथ 11 दिनों तक ठहरे थे। शिंदे के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने उद्योग, व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में राज्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

शिंदे और उनके मंत्री और सांसदों ने अपने-अपने परिवार के साथ कामाख्या देवी मंदिर में शनिवार को दर्शन किये और इसके बाद शर्मा के साथ एक मिलन समारोह में शामिल हुए। शिंदे ने शर्मा को महाराष्ट्र आने का न्योता दिया। राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि असम भवन नवी मुंबई में पहले से है।

राउत ने कहा, ‘असम के मुख्यमंत्री पूर्व कांग्रेसी हैं, जबकि शिंदे पूर्व शिवसैनिक हैं। लेकिन पाला बदलने के बाद दोनों मुख्यमंत्री बन गये। इसलिए दोनों में अच्छा तालमेल है।राउत ने कहा कि कामाख्या देवी को न्याय की देवी माना जाता है और पूरा भरोसा है कि वह न्याय करेंगी।

ये भी पढ़ें- Shocking! चॉकलेट ने ले ली मासूम की जान, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज