संभल: स्कूल के वार्षिक उत्सव में पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल, 50 कंप्यूटर देने का ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। संभल के ब्लाक पवांसा  क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में महाराष्ट्र के राज्यपाल के पहुंचे। उत्सव के दौरान उन्होंने स्कूल को कंप्यूटर देने का भी ऐलान किया और शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को कड़ी मेहनत करने का पाठ पढ़ाया। वार्षिक उत्सव के मंच पर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम, उत्तराखंड के कैबिट मंत्री, माध्यमिक शिक्षा मंत्री, एमएलसी और भाजपा के जिलाध्यक्ष मौजूद रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद बच्चों में स्वागत गीत और गणेश वंदना पर सांस्कृतिक  नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों भी शामिल रहे ।

रविवार को पवांसा में स्थित पंडित राम प्रसाद शर्मा जनता कृषक इंटर कॉलेज के 24 वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप के शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कौश्यारी हेलीकॉप्टर से बहजोई कलेक्ट्रेट के निकट बड़े मैदान पर बने हेलीपैड पर पहुंचे।  जहां उनका जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने राज्यपाल को बुके देकर स्वागत किया। साथ ही गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया गया।

इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच  बहजोई पवांसा के पंडित रामप्रसाद शर्मा कृषक इंटर कालेज पहुंचे। जहां कॉलेज के गट से बैंड बाजे के साथ सम्मान मंच तक ले जाया गगा। मंच पर विराजमान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने भाजपा एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त और जिला अध्यक्ष ओमवीर खड्ग वंशी ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत और गणेश वंदना पर संस्कृति नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा रंगारंग कार्यक्रमों मंच प्रस्तुति दी गई। मंचासीन लोगों ने राज्यपाल कौश्यरी को शॉल पहनाकर स्वागत किया फिर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बच्चों को भाषण देते कहा सकारात्मक विचारों से ही जीवन में खुशी प्राप्त होती है। बच्चे सकारात्मक सोच वाले बच्चों को अपना दोस्त बनाएं, बच्चे समय के प्रति प्रतिबद्ध रहें।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा से संबंधित विभिन्न पोर्टल चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चे अच्छी शिक्षा एवं सही दिशा प्राप्त कर सकते हैं। समारोह में विद्यालय के संस्थापक शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज जी द्वारा भी अपने विचार प्रस्तुत किए गए।

वहीं राज्यपाल द्वारा अपने उद्बोधन में पहले स्कूल के लिए 50 कंप्यूटर देने का ऐलान किया। उसके उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा कि वह ग्रामीण परिवेश से आते हैं। उन्होंने अपने स्कूली दिनों के बारे में कॉलेज के बच्चों के साथ अपनी कुछ बातों को साझा किया। उन्होंने कहा कि सामान्य स्कूल और प्राथमिक स्कूल के बच्चे भी आगे चलकर ऊंचे मुकाम पर जा सकते हैं।  महामहिम ने कहा कि वह भी शिक्षक के पद पर रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए परिश्रम करना होता है। आप भी आगे बढ़ने के लिए कठोर परिश्रम करें। मोबाइल से अच्छी चीजें सीखें और आज के वर्तमान दौर में बच्चे शिक्षा से संबंधित पोर्टल के माध्यम से भी अपने ज्ञान में बढ़ोतरी कर सकते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव,एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, विद्यालय के प्रबंधक राजुल महेश्वरी एवं वरुण महेश्वरी, सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य झंकार सिंह, जनप्रतिनिधि एवं सामान्य जनमानस तथा स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार