लखनऊ में शुरू हुई शैक्षिक सत्र 2022-23 यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां, डीआईओएस ने सभी छात्रों से की ये विशेष अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

1- राजधानी में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केन्द्रों के निर्धारण की तैयारी शुरू
2-जिला विद्यालय निरीक्षक ने अमृत विचार से बातचीत में कहा कि केन्द्रों पर होगी पारदर्शिता
3-परीक्षा के दौरान केन्द्रों पर सख्त निगरानी के होंगे इंतजाम
4- डीआईओएस राकेश कुमार ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों से बेहतर मेरिट के लिए नियमित पढ़ाई करने की अपील

अमृत विचार लखनऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट शैक्षिक सत्र 2022- 23 की परीक्षा की तैयारियां लखनऊ डीआईओएस ने शुरू कर दी है। हाल ही में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की ओर से बैठक के बाद ये तैयारी शुरू हुई। राजधानी में इस बार कितने केन्द्रों पर परीक्षा होगी ये परीक्षार्थियो की संख्या के अनुसार जिलाधिकारी की बैठक में तय होगा।

डीआईओएस राकेश कुमार ने अमृत विचार से बातचीत करते हुए कहा कि केन्द्र निर्धारण प्रक्रिया में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जायेगा, साथ ही एक भी दागी विद्यालय परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रों की ओर से आवेदन बाद हमारी टीम विद्यालयों का भौतिक सत्यापन भी करेगी। डीआईओएस ने राजधानी के सभी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों से अपील करते हुए कहा कि बेहतर परिणाम के लिए रेगुलर पढ़ाई जरूरी है।

 उन्होंने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गये हैं कि छात्रों का कोर्स पूरा कराने के साथ-साथ रिवीजन पर भी फोकस किया जाये। वहीं छात्रों को आगाह करते हुए डीआईओएस ने ये भी कहा कि परीक्षा में कोई जुगाड़ नही चलेगा ऐसे में कोई अच्छे नंबरों का प्रलोभन देता है तो उसके झांसे में बिल्कुल न आये बल्कि इसकी शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। उन्होने कहा छात्रों की कड़ी मेहनत ही सफलता का एक मात्र रास्ता है। 

संबंधित समाचार