भूमि पूजन के लिए सज-संवर रही अयोध्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी अयोध्या में 5 अप्रैल को पीएम मोदी के आगमन और राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले अयोध्या दीयों की रोशनी में जगमग होगी। भूमि पूजन के अनुष्ठान को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। रामनगरी को दुल्हन की तरह सजाने में …

अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी अयोध्या में 5 अप्रैल को पीएम मोदी के आगमन और राम मंदिर के भूमि पूजन से पहले अयोध्या दीयों की रोशनी में जगमग होगी। भूमि पूजन के अनुष्ठान को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। रामनगरी को दुल्हन की तरह सजाने में जुट गया है। रामनगरी के सभी प्रमुख चौराहों और स्थलों पर भगवान राम के जीवन से जुड़ी पेंटिंग राम नगरी में प्रवेश करने वालों को इस पौराणिक स्थल के महत्व का आभास करायेगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग से अयोध्या की ओर जाने वाली सड़क पर रेलवे ओवरब्रिज के खंभों पर की जा रही पेंटिंग देखते ही बनती हैं। ओवर ब्रिज के खंभों पर विभिन्न रंगों के पेंट से खूबसूरत कलाकृतियां बनाई जा रही हैं। मंदिरों के किनारे रेलिंग को भी पेंट किया जा रहा है। पेंटिंग का कार्य कर रहे सीनियर आर्टिस्ट शिव नारायण सिंह का कहना है कि श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर के भूमि पूजन के कार्यक्रम और अयोध्या के महत्व को देखते हुए राम नगरी के प्रवेश द्वार पर पेंटिंग की जा रही है। यह पेंटिंग नगर निगम की ओर से कराई जा रही है।

संबंधित समाचार