बरेली: छात्र की हत्या के विरोध में किया सड़क जाम, जमकर हंगामा और नारेबाजी

बरेली: छात्र की हत्या के विरोध में किया सड़क जाम, जमकर हंगामा और नारेबाजी

सिरौली थाना क्षेत्र में गुलड़िया अलीगंज मार्ग के पिपरिया मोड़ पर ग्रामीणों ने छात्र बादाम सिंह का शव रखकर जाम लगा दिया।

बरेली, अमृत विचार। सिरौली थाना क्षेत्र में गुलड़िया अलीगंज मार्ग के पिपरिया मोड़ पर ग्रामीणों ने छात्र बादाम सिंह का शव रखकर जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। सीओ आंवला ने मौके पर जाकर जाम खुलवाया। पुलिस के मुताबिक, संदर्भित प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना सिरौली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचिलत है। वर्तमान में यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। कानून एवं शान्ति व्यवस्था सामान्य है। तहरीर के आधार पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी जानकारी कर गिरफ्तारी की जाएगी। शनिवार रात बादाम सिंह का शव मिलने के बाद एक्सीडेंट में मौत की बात कही जा रही थी।

क्या है मामला ?
मामला दो दिन पहले बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव मेन गोटिया का है। जहां का रहने वाला बादाम सिंह(18)  बीए का छात्र था। बादाम सिंह के परिजनों के मुताबिक, वह अपने खेत में पानी लगा रहे थे। तभी वहां से बादाम सिंह का दोस्त मान सिंह उसे बुलाकर पड़ोस के गांव गणेशपुर ले गया, वहां दोनों ने शराब पी। जिसके बाद बादाम सिंह बाइक चलाने लगा और मान सिंह बाइक पर पीछे बैठा रहा।

परिजनों का आरोप है कि वहां से वापस आते समय रास्ते में पुलिया पर घात लगाए बैठे चार लोगों ने चलती मोटर साइकिल पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिससे बादाम सिंह को गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस मामले में  परिजनों ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाकर हाइवे पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच  गई। जिसके बाद काफी अफरा-तफरी का माहौल रहा।

 

ये भी पढ़ें:-हवाई मार्ग से बरेली दक्षिणी और पूर्वी भारत से भी जुड़ेगी

ताजा समाचार