एमएस धोनी ने वाइफ साक्षी पर लुटाया प्यार, हार्दिक पांड्या के साथ किया डांस...देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग-2023 की तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन इस बीच धोनी की मस्ती जारी है। महेंद्र सिंह धोनी का एक पार्टी में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस स्पेशल पार्टी में एमएस धोनी अपनी वाइफ साक्षी सिंह धोनी के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। 

https://www.instagram.com/p/Clfu_-etTJ4/

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंस्टाग्राम पर इस पार्टी की तस्वीरें, वीडियो शेयर की हैं। एक वीडियो में एमएस धोनी और साक्षी सिंह धोनी हाथों में हाथ लिए एक-दूसरे को निहार रहे हैं, तो वहीं एक अन्य वीडियो में हार्दिक पांड्या, ईशान किशन के साथ धमाकेदार डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए मज़ेदार कैप्शन लिखा है। यहां कहा गया है कि थाला एमएस धोनी की प्राइवेट पार्टी में आपका स्वागत है, जबकि एक दूसरे वीडियो में लिखा है कि थाला का डांस फ्लोर पर होना वीकेंड की वाइब दिखाता है।

https://www.instagram.com/p/CldjehUP8zi/

आपको बता दें कि बीते दिन भी दुबई की इस पार्टी से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, क्रुणाल पांड्या सभी डीजे पर डांस कर रहे थे। यहां बॉलीवुड रैपर बादशाह भी थे, जो रैप कर रहे थे और उनकी धुनों पर सभी डांस कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :  Vijay Hazare Trophy : एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने रुतुराज गायकवाड़, देखिए वीडियो

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज