लखनऊ: विकास नगर स्थित घर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने सभी को सुरक्षित निकाला बाहर
लख्रनऊ अमृत विचार। विकास नगर स्थित व्यवसायी स्व. राजकुमार के घर में सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे आग लग गई। पहली मंजिल की आग में घर के अंदर एक महिला फंस गई। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं घर में रहने वाली 74 वर्षीय शशि देवरा भी निकाला गया है, जिनकी हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन कुछ लोगो शार्ट सर्किट बता रहे हैं।
