गौतमबुद्धनगर : पुलिस मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गौतमबुद्धनगर। जिले में पुलिस ने रविवार रात को मुठभेड़ की दो अलग घटनाओं में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि रविवार रात को सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस पर गोली चला दी। 

अपर उपायुक्त ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश की पहचान दीपक विहार, खोड़ा कॉलोनी निवासी अंकित तिवारी के रूप में हुई है। तिवारी पर लूटपाट के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें तिवारी के साथी नफीस और अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तिवारी मौके से भाग गया था। 

अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 43 के पास जांच कर रही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया जिन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चला दी। हालांकि पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। घायल बदमाश की पहचान राजीव कॉलोनी थाना साहिबाबाद निवासी लाइक के रूप में हुई है। 

संबंधित समाचार