जौनपुर: कलयुग के प्रभाव से प्रभु की भक्ति ही बचा सकती है: राजन दास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जफराबाद, जौनपुर।  उन्होंने कहा किमनुष्य के भाग्य को प्रभु की भक्ति से बदला जा सकता है। मनुष्य को सदा सनातन धर्म के ऋषियों के किये गए सदाचारण को अपनाना चाहिये। कलियुग के प्रभाव से प्रभु की भक्ति ही बचा सकती है।उन्होंने कहा कि सम्पन्न व प्रभावशाली व्यक्ति को गरीबो की मदद करनी चाहिये।यह मदद भी पूजन से कम नही है। भगवान अच्छे आचरण वाले व्यक्ति को सुख जरूर देते हैं। इस दौरान जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक डा. विनोद प्रसाद सिंह ने कथा व्यास का आशीर्वाद लेते हुये व्यास पीठ की आरती उतारी। इस अवसर पर प्रधान अमरसेन यादव, प्रेम प्रकाश सिंह, वीरेंद्र सिंह, व्रतधारी शुक्ला, आशुतोष सिंह, बीरबल सिंह सहित तमाम अन्य भक्तगण मौजूद रहे

संबंधित समाचार