बहराइच : न्याय न मिला तो विधानसभा के सामने आत्मदाह की चेतावनी
अमृत विचार, बहराइच। जिले के जानीजोत गांव निवासी एक महिला की जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर निर्माण करवा रहे हैं। लेकिन पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। परेशान महिला अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी है। महिला का कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह परिवार समेत विधानसभा के सामने आत्मदहा कर लेगी।
रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जानीजोत निवासी कंचन सिंह पत्नी संतोष कुमार सिंह सोमवार को परिवार के साथ कलेक्ट्रेट के धरना स्थल पहुंची। महिला ने जिलाधिकारी को संबोेधित शिकायती पत्र नगर मजिस्टेªट ज्योति राय को दिया। उसका कहना है कि शहर के मोहल्ला घसियारीपुरा में उसके और पति के नाम से दो प्लाट है।
जिसका बैनामा और मालिकाना हक उसी के नाम है। इसके बाद भी संजय जायसवाल समेत तीन लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं। इतना ही नहीं जमीन पर कब्जे के लिए सत्ता पक्ष का एक नेता भी सपोर्ट कर रहा है। पुलिस और अधिकारी भी महिला की सहायता नहीं कर रहे हैं।
महिला ने जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकने और कब्जा राकने की मांग को लेकर महिला तीन दिनों से कलेक्ट्रेट में धरना दे रही है। सोमवार को महिला ने अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह विधान सभा के सामने आत्मदाह कर लेगी।
