अयोध्या: जागरूकता रैली निकाल दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश 

महापौर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अयोध्या: जागरूकता रैली निकाल दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश 

अमृत विचार, अयोध्या। राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए शहर के जीजीआईसी से जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली में शामिल विभिन्न स्कूलों की बालिकाओं ने देश में महिलाओं की भागीदारी को ही नहीं दर्शाया बल्कि महिला सशक्तिकरण को लेकर लोगोें को जागरूक भी किया। 

ये भी पढ़ें - मैनपुरी में अखिलेश ने किया प्रचार, बोले- हमारे बनाये स्टेडियम में ही योगी सरकार ने ली शपथ

मुख्य अतिथि ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर होकर परिवार के साथ-साथ देश व समाज की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएं। विशिष्ट अतिथि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या कुसुम लता और बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि शामिल हुए।  

कार्यक्रम की आयोजक राजकीय जिला पुस्तकालयाध्यक्ष प्रिया श्रीवास्तव ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से निकाली गई महिला सशक्तिकरण व जागरुकता रैली में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने शामिल होकर लोगों को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।