चीन को एक और झटका, रूस ने S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलिवरी रोकी
मॉस्को। भारत से चल रहे विवाद के बीच रूस ने चीन को बहुत बड़ा झटका दिया है। रूस ने फिलहाल चीन को एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलिवरी रोक दी है। यानी अब चीन को अपने S-400 सिस्टम के लिए रूस से जरूरी मिसाइलें नहीं मिलेंगी। चीन की तरफ से जारी एक बयान में कहा …
मॉस्को। भारत से चल रहे विवाद के बीच रूस ने चीन को बहुत बड़ा झटका दिया है। रूस ने फिलहाल चीन को एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलिवरी रोक दी है। यानी अब चीन को अपने S-400 सिस्टम के लिए रूस से जरूरी मिसाइलें नहीं मिलेंगी। चीन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि एक अन्य देश के दबाव में रूस ने ये फैसला लिया है। हालांकि, चीन ने किसी देश का नाम नहीं लिया है। लेकिन उसका इशारा भारत और अमेरिका की ओर है।
एस-400 दुनिया का सबसे बेहतरीन मिसाइल डिफेंस सिस्टम माना जाता है और रूस के अलावा सिर्फ चीन के पास इसकी कुछ यूनिट हैं। रूस ने रक्षा डील के बाद भारत को इसकी पहले खेप इसी साल मिलने वाली है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, “इस बार रूस ने साफ कर दिया है कि वो चीन को एस-400 मिसाइल की डिलीवरी रोक रहा है।” चीन की एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है- इस कदम से साफ हो जाता है कि सिर्फ हथियार खरीद का समझौता करने से कुछ नहीं होता। जरूरी यह है कि सिर्फ बिल नहीं वे हथियार भी आपको मिलें।
#Russia suspends deliveries of S-400 missiles to #China
Russia stopped supplying anti-aircraft guided missiles since 5 months ago.
“Russia is worried that delivery of missiles at this time will affect the anti-pandemic efforts of the #Chinese army”?https://t.co/JaMBJnXqa8
— Indo-Pacific News (@IndoPac_Info) July 26, 2020
बीते दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रूस दौरे के दौरान पुतिन सरकार ने भारत को वक़्त पर इसकी डिलिवरी देने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की थी। चीन के लिए ये बड़ा झटका इसलिए भी है क्योंकि एक तरफ रूस ने भारत से वक़्त पर डिलिवरी देने का वादा किया है वहीं चीन की न उसके डिलीवरी रोकी है बल्कि यह भी नहीं बताया है कि यह मिसाइल डिफेंस सिस्टम उसे फिर कब दिया जाएगा।
