चित्रकूट : तकनीकी कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, चित्रकूट। विकास खंड रामनगर के सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के संबंध में तकनीकी कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। 

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एडीओ पंचायत देवेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह मौजूद रहे। इस दौरान मास्टर ट्रेनर करन सिंह और राजेंद्र सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन को सफल बनाने के लिए तकनीक की आवश्यकता है

और यह तभी संभव हो सकती है जब इसे धरातल पर उतारने के लिए कुशल तकनीकी कार्मिकों द्वारा अथक प्रयास किया जाए। इस दौरान तकनीकी कार्मिकों को प्रमाणपत्र के साथ किट भी दी गई।