लखनऊ: विधि विश्वविद्यालय में रैगिंग मामले की जांच के लिए प्रॉक्टर ने की बैठक, सीसी टीवी फुटेज मांगी गई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी के आशियाना स्थित का मामला सामने आने के बाद प्रॉक्टर केए पाण्डेय ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में एक विभागीय बैठक की। बैठक के दौरान सभी आरोपी छात्रों का ब्योरा एकत्र किया गया है। वहीं जांच के लिए विश्वविद्यालय में सुरक्षा व सीसी टीवी कैमरों की व्यवस्था संभाल रही टीम से एक अधिकृत सीडी देने के लिए कहा गया है। सीडी मिलने के बाद जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जायेगी।

विश्वविद्यालय की ओर से जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया गया कि अभी यहां परीक्षायें हो रही हैं। अगले दो दिन बाद जांच शुरू होगी,  जो भी दोषी छात्र मिलेंगे उनके खिलाफ विश्वविद्यालय कार्रवाई करेगा। विश्वविद्यालय प्रवक्ता अल्का पाण्डेय ने कहा कुलपति से निर्देश मिलने के बाद जांच की तैयारी हुई है। 

बता दें कि विश्वविद्यालय में अज्ञात छात्र ने कुछ अन्य छात्रों पर आरजकता का आरोप लगाते हुए सीधे यूजीसी को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी थी, मामला 14 से 16 नवंबर के बीच का है। पीड़ित छात्र का आरोप है कि सीनियर छात्र उससे मेस में बदसलूकी करते हैं यहां तक जबरन उसे पानी पिलाते हैं। इसके अलावा और भी कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं। यूजीसी ने इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। ऐसे में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसके भटनागर ने जांच के आदेश दिए हैं। 

संबंधित समाचार