लखनऊ : बलरामपुर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों का हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाई साल बीतने के बाद भी डीपीसी न भेजने पर नर्सों में आक्रोश, प्रोन्नति के लिए लिपिक ने भेज रहा था सर्विस बुक

अमृत विचार लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में नर्सेज, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट आदि ने मंगलवार को प्रशासनिक भवन पर हंगामा किया। नर्सेस लिपिक की कार्यशैली से नाराज थे, लिपिक उनके वेतन, एसीपी व सर्विस बुक तैयार कर स्वास्थ्य महानिदेशालय नहीं भेज रहा था। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद हंगामा शांत हुआ और जल्दी ही एसीपी संबन्धित प्रपत्र तैयार करने के निर्देश दिये।

हंगामा कर रहीं नर्सेज ने बताया कि एसीपी के लिए सर्विस बुक, महानिदेशालय भेजनी है, लगभग ढाई साल बीत गये हैं मगर नहीं भेजा है। जबकि एक दिसम्बर को महानिदेशालय में एसीपी के लिए डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) प्रस्तावित है। हम लोगों को निदेशक ने भी 15 दिनों में भेजने का आश्वासन दिया था।

फिर भी आजतक फार्म नहीं भेजा गया। उन्होंने बताया कि अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर करने के बाद भी लिपिक ने जानबूझ कर फाइल दबाई हुई है। इतना ही नहीं, लिपिक की वजह से ही बीते चार माह से स्थानांतरित कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। पूंछने पर लिपिक कहता है कि जिसे जो करना है कर लो, हम काम ऐसे ही करेंगे।

संबंधित समाचार