लखनऊ : नौकरी दिलाने के नाम पर 36 लाख की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। खुद को समीक्षा अधिकारी बताकर जालसाज ने पुलिस विभाग सहित कई विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 36 लाख रुपये हड़प लिया। दुबग्गा बेगरिया निवासी राजू वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाले दीपक कुमार ने उसकी मुलाकात दीपक यादव से कराई थी।

दीपक यादव खुद को लोक निर्माण विभाग में समीक्षा अधिकारी बता कर कहा कि वह सरकारी नौकरी लगवा देगा। जिस पर उनसे 36 लाख 34 हजार रुपये हड़प लिया। राजू वर्मा ने बताया कि फर्जी समीक्षा अधिकारी दीपक यादव ने बापू भवन के गेट पर लोक भवन में कार्यकर्ता कम्प्यूटर ऑपरेटर उषा यादव से मुलाकात भी कराई थी।

जिसके झांसे में आकर दीपक यादव ने परिवार के सदस्यों को नौकरी दिलाने के नाम पर 36 लाख 34 हजार रुपये ले लिया। पारा इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया है कि राजू वर्मा की तहरीर पर दीपक कुमार यादव और उषा यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार