जम्मू-कश्मीर: लेखा सहायक परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर 14 स्थानों पर छापा, 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा आयोजित लेखा सहायक भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को जम्मू-कश्मीर में 14 जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- Gujarat Election 2022 : BJP के सामने मध्य गुजरात में बढ़त बनाए रखने की चुनौती

उन्होंने बताया कि परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच एजेंसी ने लगभग 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की, जिनमें जेकेएसएसबी के सदस्य भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जेकेएसएसबी की पूर्व सदस्य नीलम खजूरिया के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने जम्मू और सांबा सहित 14 जगहों पर छापेमारी की है।

यह भी पढ़ें- गैंगरेप और मर्डर के 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ बिलकिस बानो ने खटखटाया SC का दरवाजा 

संबंधित समाचार