राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन खिलाड़ियों को प्रदान किए राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 प्रदान किए। समारोह में कुश्ती कोच राज सिंह और मुक्केबाजी कोच मोहम्मद अली क़मर को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 समारोह में पैरा शूटिंग कोच सुमा सिद्धार्थ शिरूर और कुश्ती कोच सुजीत मान को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया।

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2022 समारोह में एथलिटिक्स की उत्कृष्ट खिलाड़ी सीमा पुनिया बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, प्रणय एचएस और मुक्केबाज अमित को अर्जुन पुरस्कार दिया गया।

ये भी पढ़ें :  FIFA World Cup Qatar 2022 : फीफा विश्व कप में इतिहास रचेंगी स्टेफनी फ्रेपार्ट, पहली बार महिला रैफरी की भूमिका में आएंगी नजर 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज