बरेली: 600 करोड़ की एफडी वाला प्रदेश में पहला प्राधिकरण बना बीडीए
डेढ़ साल पहले बीडीए पर था 42 करोड़ का कर्ज, 15 माह में रिकार्ड एफडी करवाई
बरेली, अमृत विचार। बीडीए ने बुधवार को 80 करोड़ की एफडी कराई है। इसी साल जून तक बीडीए के पास 520 करोड़ की एफडी थी। अब बीडीए के पास 600 करोड़ की एफडी हो गई है। कर्ज में डूबे बीडीए को यह उपलब्धि मात्र 15 महीने में मिली है। डेढ़ साल पहले बीडीए पर 42 करोड़ का कर्ज था। कर्ज उतारने के बाद बीडीए ने एफडी करवाकर प्रदेश में नंबर वन प्राधिकरण बन गया है। इसी के साथ प्रदेश में 24 विकास प्राधिकरणों में बीडीए पहला प्राधिकरण है जिसके पास 600 करोड़ की एफडी है। इसके बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का नंबर आता है।
ये भी पढ़ें- बरेली: पत्नी की हत्या का आरोपी फौजी गिरफ्तार, दो महीने पहले दिया था वारदात को अंजाम
अक्टूबर 20 में जोगिन्दर सिंह ने वीसी बीडीए का चार्ज संभाला था। 25 माह पहले बीडीए 42 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा था। कर्मचारियों को वेतन और पेंशन देने के लिए राशि नहीं होती थी। चुनौती को स्वीकार करते हुए वीसी ने तैनाती के 10 माह में यानि अगस्त 21 में प्राधिकरण का पूरा कर्जा उतारते हुए सितंबर माह में 100 करोड़ की एफडी कराकर कर्मचारियों में उत्साह भरा।
वीसी ने बताया कि प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से योजना में विकास कार्य लगभग बंद थे। प्राधिकरण में प्लाट लेने में लोगों को रूचि नहीं थी, लेकिन अक्टूबर 2020 के बाद आवासीय योजना के भूखंडों की बिक्री में भी काफी मांग बढ़ गई। डेढ़ साल के अंदर अवैध कालोनियों एवं अवैध निर्माणों पर नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अवैध कब्जों से भूमि को मुक्त कराया गया। लंबित ऑन लाइन मानचित्र एवं प्रशमन मानचित्रों का त्वरित निस्तारण कराया, जिससे प्राधिकरण की आय में वृद्धि हुई। डोहरा रोड से बीसलपुर रोड को मिलाने वाली 45 मीटर रोड के कार्य व्यवधान का निस्तारण करते हुए निर्माण पूर्ण कराया गया।
सितंबर 21 से शुरू हुआ एफडी कराने का क्रम हर तीन माह में चलता रहा। इस उपलब्धि में अकेले मेरा नहीं, प्राधिकरण के अन्य अफसर व कर्मचारियों के साथ उन आवंटियों का भी योगदान है, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया है। प्राधिकरण की योजनाओं में रूचि दिखाई और रामगंगा नगर योजना को सफल बनाया है। डेढ़ वर्ष पूर्व तक कर्ज में बीडीए के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।
इन तिथियों में विभिन्न बैंकों में कराई 600 करोड़ की एफडी
सितबंर 21 - 100 करोड़ रुपये
दिसम्बर 21 - 200 करोड़ रुपये
मार्च 22 - 100 करोड़ रुपये
जून 22- 120 करोड़ रुपये
नवम्बर 22- 80 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें- बरेली: पांच दिन से गायब छात्र का नहीं लगा कोई सुराग, परिजनों को सता रही अनहोनी की आशंका
