Gujarat Assembly Polls : गुजरात की जनता परिवर्तन के लिए एकजुट, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने की ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, गुजरात के सभी भाई बहनों से अपील है, वोट करें... रोज़गार के लिए, सस्ते गैस सिलेंडर के लिए, किसानों की कर्ज़ा माफी के लिए, गुजरात के प्रगतिशील भविष्य के लिए। भारी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।
अहमदाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू होने के बाद गुरुवार को कहा कि लोग भारी संख्या में निकलें और राज्य के प्रगतिशील भविष्य के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। खरगे ने यह भी कहा कि गुजरात की 7 करोड़ जनता परिवर्तन के लिए एकजुट है।
गुजरात की 7 करोड़ जनता परिवर्तन के लिए एकजुट है।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 1, 2022
मतदान में भागीदारी लोकतंत्र की आत्मा होती है।
इस बार गुजरात में पहली बार वोट डाल रहे युवा साथियों का बहुत-बहुत स्वागत।
લોકશાહીના આ પર્વને વધુમાં વધુ મતદાન કરીને સફળ બનાવવા ગુજરાતની જનતાને અપીલ છે.
उन्होंने ट्वीट किया, गुजरात की 7 करोड़ जनता परिवर्तन के लिए एकजुट है। मतदान में भागीदारी लोकतंत्र की आत्मा होती है। इस बार गुजरात में पहली बार वोट डाल रहे युवा साथियों का बहुत-बहुत स्वागत।
गुजरात के सभी भाई बहनों से अपील है, वोट करें…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 1, 2022
रोज़गार के लिए
सस्ते गैस सिलेंडर के लिए
किसानों की कर्ज़ा माफी के लिए
गुजरात के प्रगतिशील भविष्य के लिए, भारी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।#કોંગ્રેસ_આવે_છે
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, गुजरात के सभी भाई बहनों से अपील है, वोट करें... रोज़गार के लिए, सस्ते गैस सिलेंडर के लिए, किसानों की कर्ज़ा माफी के लिए, गुजरात के प्रगतिशील भविष्य के लिए। भारी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।
गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर गुरुवार सुबह आठ बजे मतदान आरंभ हो गया। ये सीटें राज्य के 19 जिलों में फैली हुई हैं और इस चरण में कुल 788 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है।
