लखनऊ: सेवानिवृत्त आईएएस अफसर के मौत की खबर सुनकर पहुंची पुलिस, सामने आई यह बड़ी वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के विराम खंड स्थित घर में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गंगादीन यादव का बुधवार रात अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह अपने घर के अंदर लगी लिफ्ट का बटन दबाकर खड़े थे, इसी बीच अचानक फर्श पर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। देर रात उनकी मौत की सूचना पर पुलिस घर पहुंची। लेकिन परिजनों ने इसे हादसा बताते हुए किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। बता दें  गंगादीन मूल रूप से यूपी के जौनपुर जिले के रहने वाले थे। वह पीसीएस से प्रोन्नत होकर आईएएस बने थे।

अहम पदों पर रही तैनाती
गंगादीन एलडीए के वीसी के रहने के अलावा मंडी परिषद के निदेशक, आबकारी आयुक्त, गन्ना आयुक्त पद पर रह चुके थे। उनकी मौत को लेकर देर रात अफवाह फैल गई थी कि वह अपने घर दो दिन पहले लगाई हुई लिफ्ट के डक्ट में गिर गए। इस दौरान लिफ्ट नीचे आ गई। जिससे उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-UP Weather: सर्द हवाओं से यूपी में बढ़ने वाली है ठिठुरन, कई जगहों पर रहेगा घना कोहरा

संबंधित समाचार